हिंदी सिनेमा की वो 5 फिल्में जिसमें नहीं हैं कोई गाना लेकिन फिल्म सुपरहिट रही

The Lunchbox

‘इत्तेफाक’ थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण बीआर चोपड़ा ने किया है। इसका निर्देशन उनके भाई यश चोपड़ा ने किया है। फिल्म में नंदा और राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। सुजीत कुमार, बिंदू, मदन पुरी और इफ्तिखार सहायक भूमिका निभाए हैं। इसमें सलिल चौधरी द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसमें नहीं था एक भी गाना।

‘डरना मना है’ एक हॉरर फिल्म है। फिल्म में छह अलग-अलग लघु कथाएँ हैं। इसमें नाना पाटेकर, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, शिल्पा शेट्टी, समीरा रेड्डी, ईशा कोप्पिकर, सैफ अली खान, सोहेल खान सहित कई कलाकार हैं। यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी। राम गोपाल वर्मा ने इसका निर्माण किया है। इसमें कोई गाना नहीं है।

‘कौन’ राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने लिखा ह। इसमें उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह ने अभिनय किया है। फिल्म को तेलुगु में येवरू के रूप में डब किया गया था। फिल्म को कन्नड़ में शॉक के रूप में बनाया गया था। इस फिल्म में भी कोई गाना नहीं था।

‘अ वेडनेसडे’ नीरज पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। यह अंजुम रिजवी और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित थ्रिलर फिल्म है। यह मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों से प्रेरित है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में एक विशेष बुधवार को घटी घटनाओं के क्रम का वर्णन किया गया है। इसमें भी कोई गाना नहीं था लेकिन सुपरहिट रही।

सुपरहिट फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में एक भी गाना नहीं है। इसे रितेश बत्रा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें इरफ़ान खान और निम्रत कौर के साथ भारती आचरेकर, नकुल वैद और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सहायक भूमिकाओं में हैं। लंचबॉक्स को कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल क्रिटिक्स वीक में प्रदर्शित किया गया था और बाद में इसने क्रिटिक्स वीक व्यूअर्स चॉइस अवार्ड जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here