‘बर्फी’ हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह यूटीवी मोशन पिक्चर्स के तहत अनुराग बसु द्वारा निर्देशित है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज है। इसमें सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी, हरधन बंदोपाध्याय और जिशु सेनगुप्ता सहायक भूमिकाओं में हैं। इसमें प्रियंका ने अपने अभिनय से सबको चकित कर दिया।
‘मैरी कॉम’ हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स फिल्म है, जो ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित और वायकॉम मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। दर्शन कुमार और सुनील थापा क्रमशः उनके पति और संरक्षक की सहायक भूमिकाओं में हैं। प्रियंका ने इस फिल्म में मैरी कॉम का बेहतरीन एक्टिंग की।
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हिंदी भाषा की महाकाव्य ऐतिहासिक रोमांस फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ तन्वी आज़मी, वैभव तत्ववादी, मिलिंद सोमन, महेश मांजरेकर और आदित्य पंचोली सहायक भूमिकाओं में हैं। प्रियंका ने इसमें बाजीराव की पहली पत्नी का जबरदस्त रोल किया।
फिल्म ‘ऐतराज़’ हिंदी भाषा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जो अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित और सुभाष घई द्वारा निर्मित है। इसमें अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ अमरीश पुरी, अन्नू कपूर, परेश रावल, विवेक शौक, प्रीति पुरी और उपासना सिंह सहायक भूमिकाओं में है। इस फिल्म में प्रियंका ने अक्षय का यौन उत्पीड़न किया।
‘अंदाज़’ राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित हिंदी भाषा की रोमांटिक संगीतमय फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा हैं। इसे रॉबिन भट्ट, श्याम गोयल और जैनेंद्र जैन ने लिखा है। इसमें लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म भूमिकाओं में दिखाया गया है।