अभिनेता रणवीर सिंह फस गए बड़ी मुश्किल में, रणवीर कैसे निकल पाएंगे इस मुश्किल से

Ranveer Singh

अभिनेता रणवीर सिंह को उनके फोटोशूट को लेकर दर्ज मामले में मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर को संबंधित स्टेशन पर पेश होने के लिए कहा गया है। रणवीर ने हाल ही में एक कवर शूट के लिए बिना कपड़ों के पोज दिए थे, जिसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके शूट से औरतों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

जुलाई में रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए पोज दिए थे। तस्वीरों को पहले मैगजीन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और एक दिन बाद रणवीर ने उन्हें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद, एक एनजीओ और एक अन्य व्यक्ति ने अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसमें दावा किया गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा की और तस्वीरों ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनके शील का अपमान किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता को बाईस अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने शुक्रवार को अभिनेता के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं। रणवीर ने बाद में पुलिस को बताया कि वह सोलह अगस्त को लौटेंगे। उसी दिन उन्हें नोटिस दिया जाएगा और बाईस अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।

इस काफी चर्चित तस्वीरों में रणवीर ने तुर्की के गलीचे पर अलग-अलग पोज दिए, जिनमें से ज्यादातर में कुछ भी नहीं पहने थे। जहां कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को अशोभनीय बताया, वहीं कई प्रशंसकों और रणवीर के बॉलीवुड सहयोगियों ने भी उनका बचाव किया। इनमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, विद्या बालन और कई अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here