द कश्मीर फाइल्स – सच्ची घटनाओं पर आधारित इसी साल प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने खूब नाम कमाया। यह विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर केंद्रित है। इसमें हिन्दुओं के नरसंहार को दिखाया गया है जो की सच है। इस फिल्म से सच उजागर हुआ। इस पर खूब राजनीति भी हुई।
आर राजकुमार- इस फिल्म का निर्देशन फ़िल्म इंडस्ट्री के लेजेंड प्रभु देवा ने किया था। आर राजकुमार का नाम पहले रेम्बो राजकुमार रखा गया था। यह नाम इस फ़िल्म की स्टोरी पर एक दम फिट बैठ रहा था लेकिन रिलीज होने से पहले नाम बदल दिया गया। यह कॉपीराइट का मुद्दा था क्योंकि हॉलीवुड में रेम्बो नामक एक वेब सीरीज पहले ही प्रसारित की जा चुकी थी।
बिलु – यह फिल्म एक हेयर स्टाइलिस्ट के जीवन की कहानी को दर्शाती है। शाहरुख खान, लारा दत्ता और इरफान खान स्टारर इस फ़िल्म को अपने पहले के शीर्षक के कारण काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को पहले बिल्लू बार्बर नाम दिया गया था और इसे बिल्लू हेयरड्रेसर में बदलने के लिए कहा गया था क्योंकि बार्बर शब्द सभी हेयर स्टाइलिस्ट के लिए अपमानजनक प्रतीत हो रहा था।
पीके – इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला के साथ मुख्य भूमिका में हैं।यह फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा संपादित और निर्देशित है। इस फिल्म में आमिर खान ने हिन्दू भगवान का जमकर मजाक उड़ाया है। इस फिल्म में हिन्दुओं के भगवान महादेव को दौड़ा दौड़ाकर पत्थर से मारते हुए दिखाया गया है।
लक्ष्मी – दक्षिणी हिंदुस्तान की फिल्म कंचना के हिंदी रीमेक लक्ष्मी में थर्ड जेंडर के बेहद संवेदनशील मुद्दे को दर्शाया गया है। ज्यादातर ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों को जिस अन्याय से गुजरना पड़ता है उसे दिखाने वाली फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बम रखा गया था। यह हिन्दू भगवान लक्ष्मी माता का मजाक उड़ाता रहा था इसीलिए इसका नाम बदलना पड़ा। हिन्दू भगवान का मजाक फिल्मों में जानबूझकर उड़ाया जाता है क्योंकि फिल्म बनाने वाले को पता है कि हिन्दू कुछ नहीं करेगा। बाकी और किसी का मजाक उड़ानें की किसी में औकात नहीं है।