राज बब्बर एक भारतीय हिंदी और पंजाबी फिल्म अभिनेता हैं। वे अभिनय सीखने के लिए दिल्ली में प्रशिक्षण लिया तथा मुंबई चले गए। वे उस समय की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक रीना रॉय के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किए। वे फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में एक गुंडा के किरदार से लोगों का दिल जीत लिए। वे फिल्म ‘निकाह’ और आज की आवाज़ के बाद एक चर्चित नाम बन गये। राज बब्बर ने मशहूर थिएटर शख्सियत सज्जाद ज़हीर की बेटी नादिरा ज़हीर से शादी किए। आर्य बब्बर और जूही बब्बर नादिरा से उनके बच्चे हैं। शादी के बाद उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल से प्यार हो गया। दोनों ने फिल्म ‘भीगी पलक’ में साथ काम किया। वे स्मिता पाटिल से शादी किए जिनसे उनके बेटे प्रतीक बब्बर है।
एक मतदान अधिकारी से मारपीट के मामले में लखनऊ की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर को दो साल कैद की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के समय अदालत कक्ष में मौजूद बब्बर को बाद में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। एमपी/एमएलए अदालत ने गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के टिकट पर संसदीय चुनाव के तत्कालीन उम्मीदवार बब्बर को सरकारी अधिकारियों पर हमला करने और उन्हें 1996 में अपने आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए दो साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उन पर जुर्माना भी लगाया। सुनवाई के दौरान सह आरोपी अरविंद सिंह यादव की मौत हो गई थी। मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने बब्बर, यादव और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि बब्बर और उनके समर्थक एक मतदान केंद्र में घुस गए, धांधली का झूठा आरोप लगाया और मुखबिरों और शिव कुमार सिंह के साथ मारपीट की थी।
वे पंजाबी सिनेमा में भी सफलता हासिल किए। वे चन्न परदेसी, मरही दा देवा और लॉन्ग दा लिश्कारा में उल्लेखनीय प्रदर्शन से सभी का दिल जीत। वे आसरा प्यार दा, महुल ठीक है, शहीद उधम सिंह, यारन नाल बहारन, एक जिंद एक जान जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे टेलीविजन में भी अभिनय किया ह। वह प्रसिद्ध भारतीय टीवी श्रृंखला महाभारत के परिचयात्मक एपिसोड में अहम भूमिका निभाए। इसके अलावा भी वो कई शोज का हिस्सा रहे है।