कंगना अमरदीप रनौत एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं, जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। महिला प्रधान फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाने वाली कंगना चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी सूची में छह बार प्रदर्शित हुई हैं। भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया।
सोलह साल की उम्र में, कंगन रनौत ने थोड़े समय के लिए मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। थिएटर निर्देशक अरविंद गौर के तहत प्रशिक्षित होने के बाद, उन्होंने थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वो लम्हे, लाइफ इन ए मेट्रो और फैशन नाटकों में भावनात्मक रूप से गहन पात्रों को चित्रित करने के लिए उन्हें प्रशंसा मिली।
इनमें से आखिरी के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। वह व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों राज़ द मिस्ट्री कंटीन्यूज़ और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में दिखाई दीं। लेकिन विक्षिप्त भूमिकाओं में टाइपकास्ट होने के लिए आलोचना की गई। फिल्म तनु वेड्स मनु में उनके एक हास्य भूमिका को खूब सराहा गया।
उनमें ये पांच गुण मौजूद हैं जिसके वजह से वह फिल्मों में सफल हुई। वह अपने काम के प्रति काफी जुनूनी और वफदार हैं। वह जो भी काम अपने हाथ में लेती हैं उसको दृढ़ता से पूरा करके ही दम लेती हैं। वह बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री हैं जो अपनी हर एक बात बेबाकी से कहती हैं जिसके वजह से वह कई बार परेशानी में भी पर जाती हैं।
वह बहादुर और साहसी अभिनेत्री हैं। उनकी कर्ली बाल उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता हैं। वह काफी शानदार और समझदार अभिनेत्री हैं। उनका देश प्रेम तो जग जाहिर हैं। वह एक प्रखर राष्ट्रवादी देशभक्त अभिनेत्री हैं। उनके दर्शक उनके देश प्रेम से उनके तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। कंगना बहुत ही धार्मिक किस्म की ईमानदार लड़की हैं। वह आजकल अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह बहुत ही व्यस्त लड़की हैं, उसके पास समय की कमी हैं।