अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की ये 5 हमशक्ल, जिन्हें देखकर अक्सर दर्शक कंफ्यूज हो जाते है, बता नहीं पाते कि कौन असली है

Ashita Aishwarya

मानसी नाइक मराठी फिल्म उद्योग में एक नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। वह मराठी फिल्म गीत ‘बगतोय रिक्शावाला’ और मर्डर मेस्त्री जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। नाइक मराठी कॉमेडी फिल्म जलसा में ‘बाई वद्यवर या’ गीत पर नृत्य करने वाली है। यह गीत महान मराठी अभिनेता नीलू फुले को श्रद्धांजलि है। ये ऐश्वर्या की तरह दिखती है।

ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक और लड़की का नाम आशिता सिंह राठौर है। उन्हें लोगों का काफी प्यार मिला है और उनके टिकटॉक वीडियो तेजी से वायरल हुए थे। आशिता की ऐश की तरह ही नीली आंखे, बाल और चेहरे के एक्सप्रेशन भी है। यदि ऐश, आशिता को देख ले तो वो खुद भी सोच में पड़ जाएंगी।

ईरान की खूबसूरत मॉडल महलाघा जबेरी को लोग ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट भी कहते हैं। उनके नैन नक्श काफी हद तक ऐश्वर्या से मिलते हैं। महलाघा जबेरी सिर्फ तेतीस साल की हैं लेकिन पूरी दुनिया में उनकी खूबसूरती का सिक्का चलता है। महलाघा को हॉर्स राइडिंग, शॉपिंग करना, फिल्में देखना और योगा करना काफी पसंद है।

स्नेहा उल्लाल एक अभिनेत्री हैं जो तेलुगु और हिंदी फिल्मों में दिखाई दी हैं। वह तेलुगु फिल्मों उल्लासम्गा उत्सवमगा, सिम्हा और हिंदी फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। स्नेहा उल्लाल का जन्म मध्य पूर्व में मस्कट, ओमान में मैंगलोर के एक तुलु देवडिगा पिता और एक सिंधी मां के यहाँ हुआ था। ये भी ऐश्वर्या की तरह दिखती है।

पाकिस्तान की लड़की आमना इमरान की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। ब्लॉगर आमना की शक्ल काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती है। आमना के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी ऐसी तस्वीरें हैं जिसमे वो ऐश्वर्या राय को कॉपी करते दिख रही हैं। यहीं नहीं आमना इमरान की कई सारी तस्वीरों को देख तो सोशल मीडिया यूजर्स को धोखा भी हो रहा है कि ये ऐश्वर्या राय हैं या फिर आमना इमरान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here