वो 5 खूबसूरत हरियाणवी डांसर जो दर्शकों के दिलों पर राज करती है जिनके डांस ने धूम मचा रखा है

Sapna Chaudhary

पूजा हुड्डा एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल हैं। इन्होंने बहुत सारे हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस किया हुआ है। उनका जन्मस्थान रोहतक, हरियाणा है। पूजा हुड्डा के पति का नाम प्रदीपू है। वह अपने डांस से दर्शकों को हमेशा मुग्ध कर देती है। उनकी डांस को देखने के लिए दर्शकों की हमेशा भीड़ उमड़ी होती है। इनके प्रशंसक हरियाणा के साथ-साथ और भी दूसरे राज्य में है।

सपना चौधरी एक नर्तकी हैं। सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी भी रह चुकी है। सपना ने ‘नानू की जानू’, ‘भांग ओवर’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉंग भी किया है। सपना का जन्म दिल्ली महिपालपुर में हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छोटे से गाँव स्यारोल में रहने वाले थे।

अंजलि राघव एक अभिनेत्री और मॉडल है। यह हरियाणवी संगीत उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाने जाती है। इसके अलावा यह बॉलीवुड फिल्म तेवर में एक छोटी भूमिका निभा चुकी है और साथ ही कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा नामक धारावाहिक में भी काम कर चुकी है।अजंलि राघव का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनकी दो बहनें शिखा राघव और शिवानी राघव और भाई कमल राघव हैं।

प्रांजल दहिया मॉडल और अभिनेत्री हैं। प्रांजल ने कई हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह वर्तमान में हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली मॉडल हैं। प्रांजल दहिया का जन्म फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। उनकी जड़ें हलालपुर सोनीपत से हैं। स्कूल के दिनों से ही उन्हें मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी थी। प्रांजल स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती थी।

सत्रह साल की उम्र में हरियाणवी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी गायिका रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक पोपुलर, उभरती हुई भारतीय सिंगर हैं। रेणुका हिंदी और हरियाणवी गानों में अपनी आवाज के लिए जानी जाती है। रेणुका पंवार का हाल ही में गाया गया हरियाणवी सॉंग ‘बावन गज का दामन’ काफ़ी वायरल हुआ। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत खेकड़ा में हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here