खेसारी लाल यादव एक अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है।
खेसारी ने एक बॉलीवुड फिल्म सहित सत्तर से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने पांच हजार से अधिक गीतों में गायक के रूप में प्रदर्शन किया है।
उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम किया है। भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव बहुत संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
सात भाइयों में बड़े खेसारी लाल की शादी जल्दी हो गई थी। उस वक्त कीर्तन गाया करते थे। तब उनको कीर्तन गाने के 10 रुपए मिलते थे।
खेसारी लाल यादव ने एक बार बताए थे कि अपनी बेटी की शादी के लिए उनके ससुर को भैंस तक बेचनी पड़ गई थी। इस समय वह भोजपुरी के सुपरस्टार है।