दृश्यम २ – यह फिल्म १८ नवंबर २०२२ को रिलीज होने वाली है। यह एक अपराध पर आधारित रोमांचक फिल्म है। इस फिल्म का छायांकन इसी वर्ष गोवा, मुंबई और हैदराबाद के पास संपन्न हुआ। यह इसी नाम की मलयालम फिल्म का पुनः निर्माण है तथा २०१५ की फिल्म दृश्यम की ही अगली कड़ी है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर नजर आएंगे। यह अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित है तथा टी-सीरीज़, पैनोरमा स्टूडियो और वायकॉम १८ मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
गुड लक जेरी – यह फिल्म २९ जुलाई २०२२ को डिज्नी और हॉटस्टार पर प्रदर्शित होगी। यह अपराध पर आधारित प्रहसन फिल्म है। इस फिल्म का मुख्य छायांकन इसी साल पंजाब में हुआ है। यह तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला का पुनः निर्माण है। यह फिल्म सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित है तथा सुभास्करन अल्लिराजाह, आनंद एल राय और महावीर जैनएक द्वारा निर्मित है। फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी प्रमुख भूमिका अदा कर रहे हैं।
विक्रम वेधा – यह फिल्म ३० सितंबर २०२२ को दुनिया भर में प्रदर्शित होने वाली है। यह नव-नोयर शैली में बनी सनसनीखेज सिनेमा है। इस फिल्म का छायांकन पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू हुआ और इस वर्ष जून में पूरा हो गया। यह फिल्म भी इसी नाम की तमिल फिल्म का रूपांतरण है। यह फिल्म पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म का निर्माण वाईनॉट और प्लान सी स्टूडियोज द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया है। इसमें मुख्य भूमिका में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी सहायक भूमिकाएँ निभाते हैं।
लाल सिंह चड्ढा – यह फिल्म ११ अगस्त २०२२ को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम१८ स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स ने किया है। यह १९९४ में आई अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का पुनः निर्माण है। इस फिल्म का छायांकन १०० से अधिक भारतीय स्थानों पर किया गया है। यह फिल्म एरिक रोथ द्वारा लिखित है तथा अतुल कुलकर्णी द्वारा अनुकूलित है। इस पटकथा का निर्देशन अद्वैत चंदन द्वारा किया गया है। यह फिल्म विंस्टन ग्रूम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में करीना कपूर के साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में है।