परछाई – यह एक डरावनी वेब सीरीज है। इस फिल्म की कहानी इस प्रकार है – बारिश में फंसने के बाद उषा को खंडहर में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वह नहीं जानती कि उसके छोटे भाई-बहन खंडहर में हैं। जैसे ही बिजली खंडहरों के अंधेरे अंदरूनी हिस्सों को रोशन करती है, बच्चों को भूतिया आकृतियाँ दिखाई देती हैं। यह काफी अच्छी वेब सीरीज है।
तंत्र – यह एक भारतीय हिंदी भाषा की अलौकिक टेलीविजन श्रृंखला है जो काले जादू पर आधारित है। यह कलर्स टीवी पर प्रसारित हुई थी। यह स्वास्तिक प्रोडक्शंस के तहत सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित है। इसमें सरगुन कौर लूथरा, जूही परमार, मनीष गोयल ने मुख्य भूमिका निभाया है। यह सुपरहिट रही थी। यह भी बेहतरीन वेब सीरीज है।
घोस्ट लीला – यह भी डरावनी फिल्म है। इसमें अर्जुन मन्हास, मोहित, विनोद दीक्षित, मुस्ताक अली अबुल हसन शाह, रोहन भंडारी, अश्विनी खैरनार और अंकुश भट ने मुख्य भूमिका निभाया है। यह कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो एक ऐसे लड़के से प्यार करती है जिसका वास्तव में कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह सुपरहिट रही थी।
डर सबको लगता है – यह एक हॉरर फिक्शन टेलीविजन श्रृंखला है। इसे एंड टीवी पर प्रसारित किया गया था। यह सीरीज हर शनिवार और रविवार की रात को प्रसारित होती थी। श्रृंखला का निर्माण रील लाइफ एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था। सीरीज के पहले सीजन को बिपाशा बसु ने होस्ट किया था। यह काफी अच्छी वेब सीरीज है।
शैतान हवेली – यह एक भारतीय हॉरर कॉमेडी स्ट्रीमिंग टेलीविजन श्रृंखला है, जो वरुण ठाकुर द्वारा बनाई गई है। यह अजय सिंह द्वारा निर्देशित और ओएमएल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है। इस शो में भूपेश सिंह, वरुण ठाकुर और नेहा चौहान हैं। शैतान हवेली का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था। यह भी बेहतरीन वेब सीरीज है।